फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notices will be given to ASHAs who make less than 25 deliveries

25 से कम डिलीवरी कराने वाली आशाओं को दिए जाएंगे नोटिस

Sat, 14 May 2022 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Notices will be given to ASHAs who make less than 25 deliveries
एटा। प्रसव कराने के मामले में पिछड़ने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया जा रहा है। 25 से कम प्रसव कराने वाली कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए जाएंगे। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक के दौरान डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि 6 महीने का रिकॉर्ड निकालें।
इसमें जिन आशा कार्यकर्ताओं ने 25 से कम डिलीवरी कराई हैं, उनको चिन्हांकित कर नोटिस जारी करें। आशाओं के कार्यों की स्थिति अगली बैठक में प्रस्तुत करें। साथ ही उपकेंद्रों पर संस्थागत प्रसव की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 15 मई से 15 जून तक तंबाकू नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ माइक्रोप्लान के अनुरूप कार्य करें। नियमित टीकाकरण के अंतर्गत माइक्रोप्लान के अनुरूप सत्र लगाए जाएं। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अस्पतालों की ओपीडी के सापेक्ष 10 प्रतिशत मरीजों के बलगम की जांच की जाए। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत टीम बनाकर नियमित रूप से छापेमारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, गोल्डन कार्ड के तहत अच्छा कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल व डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed