फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notices pasted for attachment of properties of Sp Leader Rameshwar Singh's sons in etah

Etah: सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव के पुत्रों की 26 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, घर पर नोटिस चस्पा

Mon, 31 Oct 2022 03:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 31 Oct 2022 03:50 PM IST
सार

प्रशासन ने सपा नेता के पुत्र सुबोध यादव और प्रमोद यादव की 37 संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इनकी कीमत करीब 26 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
Notices pasted for attachment of properties of Sp Leader Rameshwar Singh's sons in etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के दो पुत्रों की 37 अचल संपत्तियां जब्त की जानी हैं। इनकी कीमत 26 करोड़ रुपये से अधिक है। रविवार को पुलिस ने गांव अमृतपुर रघूपुर स्थित सपा नेताओं के पैतृक आवास पर नोटिस चस्पा किए। रामेश्वर सिंह और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


डीएम अंकित अग्रवाल ने 17 जून को इन सभी चल-अचल संपत्तियां कुर्क करने का आदेश पारित किया था। जांच के दौरान पाया गया कि गैंग बनाकर की गई कमाई से रामेश्वर सिंह के पुत्र सुबोध यादव व प्रमोद यादव के नाम से संपत्तियां खरीदी हैं। सुबोध यादव के नाम 21.10 करोड़ रुपये मूल्य की 21 संपत्तियां हैं। जबकि प्रमोद यादव के नाम से 5.23 करोड़ रुपये की 16 संपत्तियां चिह्नित की गईं।

विज्ञापन

डीएम ने 15 अक्तूबर को दिया था आदेश 

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने 15 अक्तूबर को इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए आदेश जारी किया था। इसके पालन में रविवार को उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह ने पुलिसबल के साथ गांव अमृतपुर रघूपुर पहुंचकर रामेश्वर सिंह व जुगेंद्र सिंह के पैतृक घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना कर रहे जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि जेल में निरुद्ध रामेश्वर सिंह ने नोटिस की प्रति लेने से मना कर दिया। अभियुक्तगणों के पैतृक निवास पर कोई मौजूद नहीं मिला। इसलिए दरवाजे पर चस्पा कर नोटिस तमील कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed