फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notices given only to those who complained about hurting religious sentiments

Etah News: धार्मिक भावना आहत करने की शिकायत करने वालों को ही दे दिए नोटिस

Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Notices given only to those who complained about hurting religious sentiments
एटा। थाना अवागढ़ में कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाए इन लाेगों को ही नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता और राष्ट्रीय हनुमान दल के जलेसर तहसील अध्यक्ष दीपक हिंदू ने बताया कि वह थाने में हिंदू भावनाओं को आहत करने की शिकायत करने गए थे। ग्राम मोहनपुर निवासी जावेद ने फेसबुक पोस्ट में सनातन धर्मगुरु अनिरुद्धाचार्य को सलमान खान के पैर छूते हुए दिखाया था। लेकिन पुलिस ने हम दोनों के खिलाफ ही नोटिस जारी कर दिया है। प्रशांत गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते सरकार की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रीय बजरंग दल व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ नोटिस देने का मामला संज्ञान में नहीं है। इस प्रकार की बात नहीं होनी चाहिए। कुछ है तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed