फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to the company selling paddy seeds at arbitrary prices

मनमाने दाम पर धान का बीज बेच रही कंपनी को नोटिस

Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to the company selling paddy seeds at arbitrary prices
एटा। किसान खरीफ की फसल में धान की बुवाई की तैयारी कर रहा है। निजी दुकानों से अलग-अलग किस्म के बीज खरीद रहे हैं। हैदराबाद की एक कंपनी मनमाने दाम पर किसानों को धान का बीज बेच रही थी। जिसकी शिकायत किसानों ने जिला कृषि अधिकारी से की। इस पर कंपनी को नोटिस जारी कर उसके अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन

निजी बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण के समय कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न प्रजातियों के धान के बीज हैदराबाद की कंपनी शक्ति सीड्स प्रालि के मिले। इस कंपनी का बाजार में कोई एक दाम तय नहीं मिला। दुकानदार मनमाने तरीके से किसानों को बीज बेच रहे थे। किसानों ने कुछ विक्रेताओं की कृषि विभाग में शिकायत की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने कंपनी को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही जिले में किस-किस दुकानदारों को बीज बेचा है, इसके लिए अनुमति किससे ली है, आदि के संबंध में अभिलेख भी मांगे है। चेतावनी दी है कि अगर सात दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो कंपनी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed