{"_id":"69248e599c825c7cc80b840a","slug":"notice-to-four-anms-absent-in-review-meeting-etah-news-c-163-1-eta1003-142448-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित चार एएनएम को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित चार एएनएम को नोटिस
विज्ञापन
अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अनुपस्थित चार एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवकुमार राजपूत ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वाली एएनएम पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। गर्भवतियों का ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी गर्भवती का नाम छूटना नहीं चाहिए। टीकाकरण से संबंधित डाटा को यू-विन पोर्टल पर तत्काल अपलोड करने और एनसीडी स्क्रीनिंग के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने को कहा।
बीईओ विनोद कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों से आरसीएच रजिस्टर समय से पूर्ण करने को कहा। बैठक में 9 से 12 माह एवं 16 से 24 माह आयु के बच्चों का समय से टीकाकरण कराने पर चर्चा की गई। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा टीकाकरण में देरी होने पर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया, विमल मिश्रा, आर्यन सक्सेना सहित क्षेत्र की सभी एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।