फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice pasted at the house of four including former MLA Rameshwar's son

Etah News: पूर्व विधायक रामेश्वर के पुत्र सहित चार के घर नोटिस चस्पा

Sun, 26 Mar 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted at the house of four including former MLA Rameshwar's son
एटा। सपा नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र प्रमोद यादव, भतीजे पुष्पेंद्र यादव पुत्र जुगेंद्र सिंह व विक्रांत यादव पुत्र रामनाथ यादव और रामनाथ के गवाही नहीं देने आने पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अलीगंज पर तैनात इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ छेडछाड़, जानलेवा हमला और मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमा में चारों के खिलाफ अदालत ने गवाही नहीं देने पर नोटिस भेजे हैं। बयान दर्ज कराए जाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। अगर नोटिस के बाद भी गवाही देने नहीं आते हैं तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेडछाड़ की गई थी, उसने मुकदमा दर्ज कराया, इसके बाद से ही फरार चल रहे हैं। अदालत ने अग्रिम जमानत के लिए निर्देशित किया है। विवेचना में भी सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर ही नोटिस मकानों पर चस्पा करने की प्रक्रिया अपनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed