फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not only the highway, bars running rampant near the temple-school

Etah News: हाईवे ही नहीं, मंदिर-स्कूल के पास धड़ल्ले से चल रहीं मधुशालाएं

Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Not only the highway, bars running rampant near the temple-school
दृश्य 1: पास में स्कूल, सामने मंदिर, चल रहे तीन ठेकेशहर में जीटी रोड से शिकोहाबाद रोड पर मुड़ते ही देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके चल रहे हैं। इनसे करीब 10 मीटर की दूरी पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय संचालित है। जबकि सड़क के उस पार सामने की ओर शिव मंदिर बना हुआ है।
विज्ञापन


दृश्य 2: मंदिर के पास ठेके से बिगड़ता है माहौल
आगरा रोड चुंगी पर भी तीनों तरह के ठेके संचालित किए जा रहे हैं। इसके पास में मंदिर बना हुआ है। लोग शराब खरीदने के बाद मंदिर के आसपास लगने वाले चाट-पकौड़े, अंडे के ठेलों पर आकर शराब पीते हैं और माहौल बिगड़ता है।
विज्ञापन


दृश्य 3: मिरहची में राजमार्ग पर चल रहे तीन ठेके
आगरा-बरेली राजमार्ग पर शराब, बीयर की दुकान नहीं हो सकती। लेकिन मिरहची कस्बा के लिए यह आदेश बेअसर है। यहां हाईवे किनारे शराब की दो और बीयर की एक दुकान चल रही है। गुजरने वाले वाहन चालक शराब पीते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। प्रदेश सरकार का आदेश है कि हाईवे किनारे, स्कूल-मंदिर के आसपास शराब, बीयर की दुकानें नहीं चलनी चाहिए। शनिवार को लखनऊ में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बात को सख्ती के साथ दोहराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले पर नजर दौड़ाएं तो राष्ट्रीय राजमार्ग हो या राज्य राजमार्ग, शराब-बीयर के ठेकों की भरमार है। जहां से चालक शराब पीते हैं और हादसों का खतरा बढ़ता है। वहीं, देहात तो छोड़िए, शहर के अंदर ही कई स्कूल, विद्यालय के आसपास शराब की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। किन नियम-मानक पर इन स्थानों पर ठेके आवंटित किए गए, इस पर कोई जवाब नहीं देना चाहता।

-------------
वर्जन
यह आदेश पुराना ही है, जिसके अनुपालन में कोई नई दुकान इस सीमा में नहीं आवंटित की गई है। अगर कोई संचालित है तो उसकी जानकारी कर हटवाया जाएगा। - अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed