फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   no wheat till september, run with rice

सितंबर तक गेहूं नहीं, चावल से चलाइए काम

Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
no wheat till september, run with rice
गांधी मार्केट स्थित दुकान पर बंटता राशन ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सरकारी खरीद में गेहूं न आने का असर दिखने लगा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अब चार महीने तक गेहूं का वितरण नहीं किया जाएगा। चार महीने तक केवल चावल ही बांटा जाएगा। यही नहीं पहले चक्र में भी प्रति यूनिट एक किलो गेहूं की कटौती की जाएगी। इससे गरीब वर्ग के परिवारों के समक्ष दाल-रोटी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल से कार्डधारकों को दो चक्र में राशन बांटा जाता है। पहले चक्र में प्रदेश सरकार की ओर से और दूसरे चक्र में केंद्र सरकार की ओर से वितरण किया जाता है। दोनों ही चक्र में अब तक कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता रहा था। लेकिन अब दूसरे चक्र की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में गेहूं का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस महीने से केवल चावल ही बांटा जा रहा है। हालांकि कुल राशन की मात्रा में कमी नहीं की गई है। प्रति यूनिट पांच किलो चावल दिया जाएगा। यह क्रम सितंबर तक चलेगा। वहीं पहले चक्र में भी गेहूं में कटौती करने को आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत अब एक यूनिट पर 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल बांटा जाएगा। जबकि पहले तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल बांटा जाता रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख राशन कार्ड
जिले में 309046 राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें 1315927 यूनिट दर्ज हैं। इन सभी को प्रतिमाह 131592 क्विंटल राशन जरूरत होता है।
छह किलो से घटकर दो किलो हुआ गेहूं
राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दोनों चक्र मिलाकर कुल 6 किलो चावल मिलता था। जिससे गरीब परिवारों को महीने भर का गुजारा चल जाता था। लेकिन अब यह मात्रा घटकर कुल दो किलो रह गई। इतने कम गेहूं से महीने का खर्चा चलना नामुमकिन है। इस समय बाजार में आटा 22 रुपये किलो है। ऐसे में पांच सदस्य वाले परिवार को 440 रुपये प्रति माह आटा खरदीने में खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed