फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No water in Sakrauli Rajwaha, farmers of 9 villages affected

सकरौली रजवहा में नहीं पानी, 9 गांव के किसान प्रभावित

Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
No water in Sakrauli Rajwaha, farmers of 9 villages affected
सकरोली रजवाह में जमा सिल्ट।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जलेसर क्षेत्र के सकरौली रजवहा में छह माह से पानी नहीं आया है। जिसकी वजह से वहां के 9 गांव के किसान प्रभावित हैं। सिंचाई के लिए पानी न मिलने की वजह से उनकी धान की खेती सूख रही है। पानी न होने की वजह से किसान अपने स्वयं के संसाधन से सिंचाई कर रहे हैं। नगवाई क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि छह माह से पानी की बूंद तक नहीं आई।
विज्ञापन

रजवहा की साफ-सफाई भी नहीं कराई गई है। किनारे पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं जिससे किसान आशंकित रहते हैं। झाड़ियों में जंगली सूअरों के बैठने का खतरा सबसे अधिक रहता है। किसानों का कहना है कि अगर दो दिन में बंबा की सफाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांव के किसान हैं प्रभावित
सकरोली रजवाह में पानी न पहुंचने की वजह से नगवाई, शाहगढ़ी, नगला मीरा, दिलोखरा, सकरौली, नगला श्रीकृष्ण, बेरनी, महानमई, सिमराऊ के किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed