फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No support of detainee in the district, open market

जिले में नहीं हुआ बंदी का समर्थन, खुले बाजार

Fri, 26 Feb 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
No support of detainee in the district, open market
शुक्रवार को खुला घंटाघर बाजार। - फोटो : ETAH
एटा। कांफेरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने जीएसटी में खामियों और ई कार्मस को लेकर 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया था। जिले में व्यापारियों द्वारा बंदी के आह्वान को समर्थन नहीं दिया गया। शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति सुबह से ही बाजार खुल गया। भारत बंद को लेकर शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल, एटा उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापार मंडलों ने बंदी को लेकर अपना समर्थन नहीं दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एटा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने कहा वह बंदी का समर्थन नहीं कर रहे हैं और न ही बंदी को लेकर अधिकारियों को कोई ज्ञापन दिया। वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने वेबिनार के माध्यम से बैठक बीते दिनों की, जिसमें उन्होंने 26 फरवरी को होने वाली बंदी में समर्थन नहीं होने की बात कही गई। इनका कहना है कि जीएसटी में जो खामियां है, उनको दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जानकारी दे दी गई है। वहीं कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि भारत बंद को लेकर उनका व्यापार मंडल समर्थन नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed