फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No one is taking responsibility for the seeds found in the operation

Etah News: कार्रवाई में मिले बीज की कोई नहीं ले रहा जिम्मेदारी

Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 13 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
No one is taking responsibility for the seeds found in the operation
एटा। जिले के ब्लॉक व कस्बा जैथरा में मंगलवार को छापेमारी के दौरान मिले गेंहू के बीज की कोई भी विभाग जिम्मेदारी नहीं ले रहा है। सभी विभाग एक दूसरे के ऊपर मामला डालकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जिसके कारण मामला उलझता जा रहा है। इसके अलावा कोई भी अधिकारी मामले की स्पष्ट जानकारी देने से बच रहा है।
विज्ञापन

जैथरा कस्बे में मंगलवार को एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने एटा रोड पर एक बरात घर के पास से दुकानों व गोदाम से भारी मात्रा में गेंहू का बीज बरामद किया था। बारीकी से जांच के दौरान गोदाम में रखे हुए बीज के पैकेट की जांच भी कराई थी। साथ ही दुकानदारों व गोदाम संचालक से जबाव भी मांगा था, मगर कोई संतोषजनक जबाव नहींं मिला। भारी मात्रा में मिले गेंहू के बीज को लेकर बुधवार तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। इससे साफ हो रहा है कि अधिकारी बचाने में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक मामला गहरा होता जा रहा है। जहां से ये गेंहू का बीज बरामद किया गया है वह व्यक्ति पहले भी इस प्रकार के कारनामों में संलिप्त रह चुका है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह का कहना है कि हमारे यहां विकास विभाग से गेंहू का बीज आया था। जो कि वितरित भी किया जा चुका है और उसकी बिक्री का पैसा भी सरकारी खाते में जमा कर दिया गया है। हो सकता है यह बीज निजी बिक्री के लिए आया हो। वहीं एसडीएम अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने बताया कि गेंहू के बीज के मामले की जांच मंडी समिति के अधिकारियों को सौंपी गई है। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed