फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No less havoc due to fog, bone-chilling cold wave going on

Etah News: कोहरे का कम नहीं कहर, चल रही हाड़ कंपाने वाली शीतलहर

Thu, 25 Jan 2024 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Jan 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
No less havoc due to fog, bone-chilling cold wave going on
एटा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की वजह से ठिठुरन का सिलसिला जारी है। फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बृहस्पतिवार को भी धूप नहीं निकली। शीतलहर के कारण सर्द हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग इस सप्ताह सर्दी का सितम जारी रहने का अनुमान जता रहा है। बुधवार की रात कोेहरे के कारण दृश्यता का स्तर भी 2 मीटर से भी कम रहा गया।
विज्ञापन

जिले में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। बुधवार को पूरे दिन व रात में कोहरा रहा, वहीं बृहस्पतिवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई, सर्द हवाओं के चलने से सर्दी से लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे थे। कार्यस्थल पर लोग हीटर के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे, बुजुर्ग और बच्चे रजाई के अंदर ही छुपे रहे। दिन भर शीतलहर चलती रही, इसने इंसानों के साथ ही जानवरों को भी कांपने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

---------------
कोहरे और शीतलहर से फसलें हो रहीं खराब
जिले में लगातार पड़ रहे कोहरे व शीतलहर के कारण फसलों में भी नुकसान हो रहा है। सर्दी की वजह से आलू व मटर का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। दोनों ही फसलों में झुलसा व सड़न और गलन का रोग लग रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में किसान फसल की हल्की सिंचाई करें। इसके अलावा किसी कृषि विशेषज्ञ की सलाह लेकर दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कोहरे के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात में दृश्यता का स्तर मात्र 2 से 5 मीटर तक रह जाता है। कोहरा कम हो तो कहीं जा सकेंगे। -अजीत कुमार, छछैना
--------------
फसलों में कोहरे से काफी नुकसान हो रहा है। विशेष रूप से आलू व मटर की फसल प्रभावित हो रही है। साथ ही शीतलहर के कारण घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। -ग्रीशनंदन, छछैना
--------------
सर्दी के कारण हाथ पैर काम नहीं करते। मन करता है रजाई में ही घुसे रहें। दो दिन से धूप नहीं निकली है जिससे कहीं जा भी नहीं पा रहे हैं। सर्दी का प्रकोप कम हो तो राहत मिले। -विवेक कुमार, ठंडी सड़क

---------------
कोहरा व शीतलहर के कारण मौसम काफी सर्द हो गया है। कई दिनों से धूप नहीं निकल रही है। बच्चों के लिए ये सर्दी काफी नुकसान दायक है। उनको घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। -योगेश यादव, सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed