फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No cache burst of temper, put somewhere jammed somewhere lockout

नो कैश पर फूटा गुस्सा, कहीं जाम लगाया तो कहीं तालाबंदी की

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
No cache burst of temper, put somewhere jammed somewhere lockout
नो कैश पर फूटा गुस्सा, कहीं जाम लगाया तो कहीं तालाबंदी की - फोटो : अमर उजाला
माहभर बाद भी बैंकों की अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट नहीं पाई है। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। नकदी की संकट से जूझ रहे लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। ठंडी सड़क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश नहीं होने पर लोगों ने हंगामा और नारेबाजी की। बाद में उन्होंने ठंडी सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। हालांकि बाद में वरिष्ठ और मानिंद लोगों के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम खोला। इस दौरान एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं, दूसरी ओर किसानों के समर्थन में शुक्रवार को भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण बैंक शाखा में बाहर से दो घंटे के लिए ताला लगा कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्राहक और कर्मचारी दो घंटे तक अंदर बंद रहे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप बैंक कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों के खातों की जांच कराने की मांग करते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह से ही रुपये निकालने के लिए लाइन लगी थी, लेकिन जैसे की शाखा खुली तो कर्मचारियों ने कैश उपलब्ध होने से मना कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ निवेश कटियार पुलिस बल के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद लोग ठंडी सड़क पर पहुंच गए और जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का गुस्सा देख पुलिस बल के हाथपांव फूल गए। जाम और हंगामे के दौरान ठंडी सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में वारिष्ठ नागरिकों ने दखल देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा कर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस और बैंक कर्मचारियों ने राहत की संास ली। बैंक मैनेजर दुर्वीन सिंह ने बताया कि पिछले शुक्रवार को आगरा करेंसी चेस्ट से 50 लाख रुपये आए थे। दो दिन मे वितरित होने के बाद बैंक में पैसा नहीं बचा है। एसडीएम के आदेश पर खातों में जमा हुए छह लाख रुपये का हंगामा होने पर मजबूरी में ग्राहकों को कैश वितरित किया गया।
विज्ञापन

अवागढ़ में शुक्रवार को भाकियू भानु के प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मेनगेट पर ताला लगा लिया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी और ग्राहक दो घंटे तक बैंक में फंसे रहे। एसडीएम एनपी पांडे ने मौके पर पहुंच कर किसान वार्ता की और बैंक का ताला खुलवाया। बाद में प्रदेश प्रभारी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होें बताया कि एसबीआई, केनरा और ग्रामीण बैंक शाखाओं में कमशीनखोरों और रसूखदारों का पैसा पीछे के रास्ते से जमा होने के साथ निकासी हो रही है। वहीं, आम खाता धारकों से कर्मचारी अभद्रता कर 24 हजार के स्थान पर चार हजार रुपये दे रहे हैं। ज्ञापन में बैंककर्मियों अफसरों, उनके रिश्तेदारों के खातों की जांच कराने की मांग की गई है। अविनाश सिंह, चरन सिंह, भीषमपाल सिंह, ध्यानपाल, ओमवीर, गौरव कुमार, बाबा खान, राजपाल, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed