फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nirwad laddu

निर्वाण लाडू चढ़ाकर की मुक्ति की कामना

Mon, 28 Oct 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
nirwad laddu
कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में भगवान महावीर की प्रतिमा पर लाड़ू चड़ाते इंद्र- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। मन में आस्था, हाथ में निर्वाण लाडू और लबों पर भगवान महावीर के जयकारे। सोमवार सुबह शहर के जैन मंदिरों में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। मौका था दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का। इस मौके पर भक्तों ने निर्वाण लाडू चढ़ाकर मुक्ति की कामना की।
विज्ञापन

शहर के कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में सोमवार सुबह भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। भगवान महावीर की 15फुट ऊंची विशाल प्रतिमा के समक्ष अभिषेक के बाद भगवान का पूजन किया गया। वहीं श्रावक-श्राविकाओं ने सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया। वहीं पुरानी बस्ती बड़ा जैन मंदिर में मुनि विश्रुत सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में भी मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जैन नगर मंदिर में निर्वाण महोत्सव पर अर्घ्य समर्पण किया गया। वहीं शाम को भगवान महावीर के गणधर गौतम स्वामी को केवल ज्ञान की प्राप्ति की खुशियां मनाई गईं। शाम को मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार जैन, पीयूष जैन, प्रशांत जैन, विनय जैन, प्रतीश जैन, निखिल जैन, मुकेश चंद्र जैन, विजय चंद्र जैन, अरुण जैन, अनुराग जैन, विपिन जैन, नितिन जैन, संजीव जैन, संजू जैन, रजत जैन, अलका जैन, शशि जैन, जिनवाणी जैन, नंदिनी जैन, प्रीति जैन, प्रवीना जैन, शिल्पी जैन मौजूद रहे।
देहात क्षेत्रों में भी चढ़ा लाडू
निधौलीकलां/सकीट/सराय अगहत। देहात क्षेत्रों में भी भगवान महावीर का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सराय अगहत के पाश्र्वनाथ जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सुबह अभिषेक के बाद जैन धर्मावलंबियों ने सामूहिक पूजन कर लाडू चढ़ाया गया।
सुमन जैन, सतेंद्र जैन, अनिल जैन लालू, गगन जैन, संदीप जैन, राहुल जैन, ऐश्वर्य जैन, स्वपनिल जैन, श्रेयांस जैन, आकाश जैन, अतिशय जैन, रेखा जैन, सुनीता जैन, दिव्या जैन, शचि जैन, प्राची जैन, कांता जैन, शिवानी जैन, शौर्य जैन मौजूद रहे। वहीं सकीट के पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी लाडू समर्पित किया गया। इस मौके पर नीरज जैन, दीपक जैन, रवनेश जैन, लालू जैन, अमित जैन, अंकित जैन, नितिन जैन, मुकेश चंद्र जैन, अन्नू जैन, गगन जैन, देव कुमार जैन, अमरेश जैन मौजूद रहे।

निधौलीकलां में महावीर स्वामी मोक्ष कल्याणक पूजा कर दीप मालिका जलाई गईं। श्रद्धालुओं ने लाडू चढ़ाकर मोक्ष महोत्सव मनाया। इस मौके पर कमलेश जैन, मुन्नालाल जैन, प्रवीन जैन, बौबी जैन, मनोज जैन, मोहन जैन, गगन जैन, टिंकू जैन, संजीव जैन, राहुल जैन, कुलदीप जैन, राकेश जैन, प्रिंस जैन, पिंकी जैन, आशा जैन, अनिता जैन, बबीता जैन, ममता जैन, डौली जैन, अर्पिता जैन, कामिनी जैन, रजनी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed