फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Newly elected block chief threatened with death, report

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट

Mon, 12 Jul 2021 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Newly elected block chief threatened with death, report
एटा। मारहरा ब्लॉक से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही प्रधानमंत्री और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। इसे लेकर ब्लॉक प्रमुख ने थाना मिरहची में मुकदमा दर्ज कराया है। हाल ही में रवि वर्मा इस ब्लॉक से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनसे संबंधित एक पोस्ट क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने अपलोड की। इस पोस्ट पर दो लोगों ने आपत्तिजनक जवाब लिख दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि अवधेश कुमार यादव और अवनीश यादव नाम की आईडी से प्रधानमंत्री और मारहरा विधायक के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्र शब्द लिखे गए हैं। वहीं मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। दोनों ही लोग क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर इरफान नासिर खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोशल मीडिया पर अभद्रता करने और धमकी देने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed