फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New market to be built on 5.30 hectares, proposal sent to the government

Etah News: 5.30 हेक्टेयर में बनेगी नई मंडी, शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 18 May 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
New market to be built on 5.30 hectares, proposal sent to the government
अलीगंज। किसानों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए क्षेत्र में मंडी समिति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने कायमगंज रोड स्थित स्टेडियम के पास करीब 5.30 हेक्टेयर भूमि को मंडी समिति के लिए चिन्हित करते हुए उसका प्रस्ताव शासन को भजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही अलीगंज क्षेत्र में मंडी समिति निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

मंडी समिति न होने से अब तक किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों पर निर्भर रहना पड़ता था। इस कारण न केवल समय की बर्बादी होती बल्कि परिवहन व्यय के चलते अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था। वहीं व्यापारियों को भी खरीद-बिक्री एवं परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने अब कोशिशों को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रस्तावित भूमि चयनित होने के बाद क्षेत्र का कृषि व्यापार नई गति पकड़ने की उम्मीद है। मंडी समिति बनने पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें उचित मूल्य भी स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। इससे न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। व्यापारियों का मानना है कि मंडी समिति बनने से परिवहन लागत में कमी आएगी और खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आसान होगी। व्यापारी विनोद आर्य ने बताया कि अलीगंज में मंडी समिति की मांग काफी समय से उठाई जा रही थी। यदि यहां मंडी स्थापित हो जाती है तो किसानों व व्यापारियों दोनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा व क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने बताया कि अलीगंज क्षेत्र में मंडी समिति की जरूरत को देखते हुए कायमगंज रोड स्थित स्टेडियम के पास 5.30 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से अनुमोदन मिलते ही आगे की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की जाएगी। यह प्रस्ताव क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed