फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   New hopes, new determination, each side party

नई उम्मीदें, नए संकल्प, हर तरफ जश्न

Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 01 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
New hopes, new determination, each side party
नई उम्मीदें, नए संकल्प, हर तरफ जश्न - फोटो : Amar Ujala
 फिल्मी, पंजाबी, राजस्थानी और वेस्टर्न धुनों पर थिरकते कदम, बधाइयां देते लोग और फजा में गूंजता शोर। कुछ ऐसा ही नजारा था शनिवार को जिले के कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में। मौका था नववर्ष 2017 के स्वागत कार्यक्रम का। न्यू ईयर वेलकम के लिए आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में युवा डीजे पर मस्ती और धमाल मचाते दिखाई दिए। रात 12 बजे से बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। जगह आयोजनों के दौरान नए साल में देश और समाज में खुशहाली लाने की कामना की एवं दौरान युवाओं ने पटाखे चलाकर नववर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

नववर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर युवाओं ने साल 2016 को धमाल के साथ विदाई दी और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया। शहर के आगरा रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में नववर्ष का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने 2017 की आकृति बनाकर जश्न मनाया। प्रधानाचार्य डा. कुसुम वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही गांधी मार्केट स्थित अमेरिकन इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट में नववर्ष कार्यक्रम में युवा डीजे पर जमकर थिरके। केक काटकर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में आयोजित स्पर्धा में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोचिंग संचालक शेट्टी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अवागढ़ हाउस स्थित एमडी कोचिंग संस्थान में नववर्ष की खुशियां मनाई गईं। शहर के अन्य कोचिंग संस्थानों में भी शनिवार को नववर्ष की धूम रही।
विज्ञापन


सोशल साइट पर चला संदेशों का दौर
यूं तो नववर्ष के आगमन से पहले ही सोशल साइट पर बधाई संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो गया था, लेकिन शनिवार को लोगों ने एक-दूसरे को खूब संदेश भेजकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। संदेशों के जरिए लोगों ने खुशहाली की कामना की और पिछले वर्ष में हुई भूलों की क्षमा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में हुए आयोजन
नववर्ष के स्वागत के दौरान शहर के मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साईंधाम में रात 12 बजे तक धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने साईंबाबा की भक्ति कर नववर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed