फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew, who was going to buy diesel with his uncle, died in a road accident.

Etah News: चाचा के साथ डीजल लेने जा रहे भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nephew, who was going to buy diesel with his uncle, died in a road accident.
मृतक सत्यम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
एटा। अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम किशोर बाइक की चपेट में आ गया। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठकर डीजल लेने जा रहा था। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

गांव कुसाड़ी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि भाई सत्यम (16) शुक्रवार देर शाम चाचा के साथ डीजल लेने जा रहा था। गांव से निकलते ही रास्ते में लघुशंका के लिए उतरकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय उधर से गुजर रही दूसरी बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन सत्यम को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली देहात पुलिस भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। किशोर की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन




बाजार आ रहे बाबा की सड़क दुर्घटना में मौत, नाती घायल
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव बहगों के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाबा-नाती सहित 3 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल श्यामवीर सिंह (55) और नाती हिमांशू निवासी धरौली को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को आगरा रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान श्यामवीर सिंह की मौत हो गई और हिमांशू की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




भैंस को बचाने में बेकाबू होकर पलटा ऑटो, दंपती सहित 3 घायल

एटा। बीगौर गांव के पास शुक्रवार देर शाम ऑटो सड़क पर अचानक आई भैंस को बचाने में बेकाबू होकर पलट गया। ऑटो सवार दंपती सहित 3 लोग घायल हो गए। वहीं अन्य सड़क हादसों में 14 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

मलावन थाना क्षेत्र के गांव सौंहार निवासी दुर्गपाल सिंह ने बताया कि वह पत्नी कमलेश के साथ बाजार से और रामप्रसाद निवासी गोपालपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद कोेर्ट से तारीख करके ऑटो से लौट रहे थे। रास्ते में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बीगौर के पास सड़क पर अचानक से भैंस आ गई। इसको बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, यहां उपचार चल रहा है।

इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में नैतिक और करन निवासी नई बस्ती, योगेंद्र निवासी नगला कंसी, रविंद्र, संदीप और खुशीराम निवासी काशीराम कॉलोनी, दिवारीलाल निवासी लालपुर निधौली कलां, योगेश निवासी अंगदपुर सकीट, अजीज मोहम्मद और बिलाल निवासी ककरावली और पवन निवासी अमरगोजिया कोतवाली देहात, रोहिताश चौहान निवासी धौलेश्वर थाना निधौली कलां, काशीराम कॉलोनी निवासी विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सकीट क्षेत्र में कैंटर और ट्रक की टक्कर में कैंटर चालक विनोद कुमार घायल हो गया।



ट्रैक्टर पीछे करते समय कार में लगी टक्कर, एक मीटर तक घिसटी

एटा। गांव टिकैतपुरा निवासी सत्येंद्र सिंह ने थाना राजा का रामपुर में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पहरा नहर पुल के पास उसने ट्रैक्टर पीछे करते समय कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर नहीं रुका और कार को धक्का मारता रहा।

गांव टिकैतपुरा निवासी सत्येंद्र सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि 19 सितंबर को पहरा नाहरपुर से अलीगंज की ओर जा रहा था। उसी समय एक होटल से आगे अलीगंज-पटियाली मार्ग पर चालक पप्पू उर्फ मनोज निवासी हत्यारी ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था। इसकी वजह से कार में टक्कर हो गई और कार में बैठे लोग घायल हो गए। विरोध करने पर आरोपी नहीं माना और तेजी के साथ ट्रैक्टर को पीछे करने लगा। इससे करीब एक मीटर तक कार घिसटती हुई चली गई। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।

मृतक सत्यम का फाइल फोटो

मृतक सत्यम का फाइल फोटो- फोटो : संवाद

मृतक सत्यम का फाइल फोटो

मृतक सत्यम का फाइल फोटो- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed