फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nephew on his way to in-laws' house dies in road accident, uncle injured

Etah News: ससुराल जा रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत, मामा घायल

Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nephew on his way to in-laws' house dies in road accident, uncle injured
एटा। जिला फिरोजाबाद के गांव नगला बीच निवासी एक व्यक्ति कस्बा व थाना सकीट में मामा के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में गांव बीगौर स्थित नवोदय विद्यालय के पास भैंस से बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में भांजे की मौत हो गई और मामा घायल है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना सकीट मोहल्ला सराय निवासी अब्दुल करीम ने बताया कि दामाद रईसुद्दीन (42) निवासी नगला बीच थाना रजावली जिला फिरोजाबाद बुधवार को किसी काम से घर आ रहे थे। बाइक पर साथ में इनके मामा शौकत अली भी बैठे हुए थे। रास्ते में एटा-सकीट मार्ग पर थाना रिजोर के गांव बीगौर स्थित नवोदय विद्यालय के पास सामने से अचानक भैंस आ गई। इसकी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों व राहगीरों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने रईसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया और शौकत अली का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए और शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed