{"_id":"5da2114c8ebc3e93c02b14e5","slug":"nem-singh-crime-ssp-etah-news-agr4103145175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेम सिंह का दूसरा हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन से हत्यारोपी को जेल ले जाती पुलिस- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। मारहरा में नेम सिंह की जहर खिलाकर हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी सराफ को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि तीन नामजद अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सराय बूले खां निवासी कैलाश पुत्र अनार सिंह की ओर से 23 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें आरोप लगाया था कि भाई नेम सिंह चार वर्षों से सराफ संजीव कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बड़ा बाजार कस्बा व थाना मारहरा के यहां नौकरी कर रहा है। संजीव कुमार ने भाई का वेतन रोक लिया था। इसकी वजह से भाई नेम सिंह ने नौकरी पर जाना बंद कर दिया तो संजीव कुमार ने 22 सितंबर की सुबह भाई को घर से बुलवा लिया और शाम को विषाक्त खिलाकर हत्या कर दी। मामले में संजीव कुमार, डब्बू पुत्रगण चंद्रभान, सोनू व मोनू पुत्रगण संजीव कुमार और अजब सिंह पुत्र फूलसिंह निवासी समसपुर को नामजद किया गया था। नेमसिंह का शव जब पोस्टमार्टम के लिए एटा मुख्यालय लाया गया तो परिवारीजनों की ओर से जाम लगाने के प्रयास किया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव सराय बूले खां में पुलिस बल अंतिम संस्कार के समय लगाया गया तो ग्रामीणों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दरोगा को भी पीटा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद गांव के 70 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अजब सिंह पुत्र फूलसिंह निवासी समसपुर को प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया ने मारहरा स्थित हनुमान चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।