फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Neighbor couple living on rent absconded with teenager

Etah News: किराए पर रह रहा पड़ोसी दंपती किशोरी को लेकर फरार

Mon, 08 May 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Neighbor couple living on rent absconded with teenager
एटा। कोतवाली नगर में एक व्यक्ति ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले दंपती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी 16 वर्षीय बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। दंपती अलीगढ़ का रहने वाला है। किशोरी के पिता का आरोप है कि 29 अप्रैल को पड़ोस में किराए पर रहने वाली निशा रात करीब 8:30 बजे घर आई और बेटी को पत्नी से कहकर अपने घर बुलाकर ले गई। काफी समय तक बेटी घर नहीं आई तो पत्नी ने पड़ोसी के घर जाकर देखा। उसके मकान में ताला लगा मिला। इसके बाद इधर-उधर तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

बाद में गली के ही कुछ लोगों ने बताया कि तुम्हारी बेटी को निशा, इसका पति सुभाष, भाई रवी और सास मोहरश्री निवासीगण सासनी गेट अलीगढ़ को ले जाते देखा है। बेटी के साथ कुछ भी होने की आशंका पिता ने जताई हैं और पुलिस से तलाश करने की गुहार लगाई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed