फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Negligence in election duty, 23 BLO suffered heavy

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 23 बीएलओ को पड़ी भारी

Wed, 10 Nov 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Negligence in election duty, 23 BLO suffered heavy
एटा। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 23 बीएलओ को भारी पड़ गई। विशेष अभियान के दौरान गैरहाजिर रहने वाले 18 का वेतन रोकने और ड्यूटी करने से मना करने वाले पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 1 नवंबर से शुरू किया गया है। 7 नवंबर को विशेष अभियान का आयोजन किया गया। निर्देश थे कि सभी बीएलओ अपने बूथों पर पूरे दिन मौजूद रहकर पुनरीक्षण संबंधी कार्रवाई करेंगे, लेकिन निर्देशों और हिदायतों के बावजूद तमाम बीएलओ बूथों पर नहीं पहुंचे। प्रशासन ने इन बीएलओ पर कार्रवाई का शिकंजा कसा है।
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे बीएलओ के रूप में शिक्षा विभाग के 18 कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। इनमें सहायक अध्यापक भंवर छौंकर, राना शांतनु प्रताप, अंशुमान उपाध्याय, आभा, सुमन यादव, मुन्नालाल, उमेश कुमार, मोहित कुमार, गजेंद्र सिंह राजपूत, राकेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, विनीता कुमारी, सारिका अहलावत, वंदना पचौरी, प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, राजीव कुमार, विवेक गुप्ता, सेवक मनोज कुमार का वेतन रोकने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सहायक अध्यापक कुमकुम, पूनम, सोनम राजपूत, अनुदेशक विनोद कुमार और मानपाल पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। इन सभी ने ड्यूटी करने से ही इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

22 बीएलओ का पहले रुक चुका वेतन
इससे पहले 22 बीएलओ का वेतन रोकने की कार्रवाई 8 नवंबर को की जा चुकी है। जबकि ड्यूटी से मना करने वाले दो बीएलओ पर एफआई भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed