फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Namaz concluded amidst strict vigil in Etah Bakrid festival celebrated peacefully

ईद-उल-अजहा: एटा में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई नमाज, ईदगाह और मस्जिदों पर रहा पुलिस का पहरा

Thu, 29 Jun 2023 08:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 08:51 PM IST
सार

एटा में कड़ी निगरानी के बीच नमाज संपन्न हुई। ईदगाह और मस्जिदों पर पुलिस का पहरा रहा। डीएम और एसएसपी लगातार भ्रमण करके  जायजा लेते रहे। 

विज्ञापन
Namaz concluded amidst strict vigil in Etah Bakrid festival celebrated peacefully
ईद-उल-अजहा: एटा में कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई नमाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार को बकरा ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों पर नमाज के दौरान कड़ी नजर रखी गई। डीएम अंकित अग्रवाल व एसएसपी उदयशंकर सिंह लगातार शहर का भ्रमण कर धर्मगुरुओं से वार्ता करते रहे। इनके अलावा अन्य अधिकारी भी क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।

विज्ञापन


एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि जिले में 143 जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान करीब 60 हजार लोग नमाज में शामिल हुए। इनमें 26 ईदगाह भी शामिल हैं। नमाज के स्थानों को पहले से ही चिह्नित किया गया था। यहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लाया गया। इसके साथ ही पांच क्यूआरटी भ्रमणशील रहीं। जो पल-पल मस्जिदों आदि का भ्रमण कर रिपोर्ट करती रहीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित अलीगंज, मारहरा, जलेसर आदि स्थान, जहां पर मुस्लिम आबादी अधिक है, वहां पर विशेष रूप से निगरानी रही। एएसपी धनंजय सिंह और सभी क्षेत्राधिकारियों को भी लगाया गया था। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed