फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   naam badala par nahin badalee tasveer

नाम बदला पर नहीं बदली तस्वीर

Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 03 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
naam badala par nahin badalee tasveer
अमापुर की क्षत‌िग्रस्त सड़क - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
अमांपुर विधानसभा का नाम, भौगोलिक स्थिति तो 45 साल बाद बदल गई। कई जनप्रतिनिधि भी बदले, लेकिन विकास बिल्कुल नहीं हुआ। रहे हैं। बता दें कि वर्ष 1967 में सोरों के नाम से विधानसभा का गठन किया गया। इसके बाद वर्ष 2012 में सोरों की नगरपालिका क्षेत्र को निकालकर नगरिया न्यौली क्षेत्र के गांव, अमापुर, सहावर  को मिलाकर अमांपुर विधानसभा क्षेत्र का गठन हुआ।
1996 में माध्यमिक स्तर की शिक्षा को एक वित्त विहीन बालिका विद्यालय को मंजूरी मिली, लेकिन इसका निर्माण अधर में लटका है। वहीं क्षेत्र में 36 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें सिर्फ 12 में ही 12वीं तक की शिक्षा की व्यवस्था है। एक भी शासकीय विद्यालय नहीं हैं। अमांपुर सहावर को एटा से जोड़ने वाला मार्ग बदहाल है। रेखपुर, बजीरपुर माइनर सूखी रहने से किसानों की फसलें भी सूखती रहती हैं।
विज्ञापन

 
ये है क्षेत्र की पहचान
विधान सभा क्षेत्र का सहावर कस्बा तहसील मुख्यालय है। यहां पर गामा देवी का मंदिर है। मान्यता है कि बच्चों के चेचक आदि निकलने पर मंदिर से सिंदूर लाकर लगाने से प्रकोप दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिक्षा के क्षेत्र यह इलाका पिछड़ा है। बालिकाओं की शिक्षा के साधन न होने से काफी दिक्कतें रहती है। गल्ला मंडी न होने से किसान भी उपज बेचने को परेशान होते हैं। उन्हें कासगंज, एटा मंडी जाना होता है।
वीरेंद्र गर्ग, अमापुर
 
क्षेत्र में परिवहन सेवा काफी खराब है। कासगंज, एटा के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं-
विनोद कुमार अग्रवाल

बजीरपुर माइनर में पानी न आने की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना होता है-
कौशल किशोर, बजीर पुर
 
क्षेत्र में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। कई मार्ग तो पूरी तरह से जर्जर पड़े हैं। बरसों से इनकी मरम्मत तक नहीं हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं-
फैशर अली, सहावर
 
उम्मीदवारों का एजेंडा
देवेंद्र प्रताप भाजपा
किसानों की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में मंडी स्थल का निर्माण कराया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के भी प्रयास होंगे, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए भटकना न पड़े। स्वास्थ्य, परिवहन, सिंचाई के पानी आदि की समस्या दूर करना प्राथमिकता है।
 
वीरेंद्र सिंह सोलंकी सपा
क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए सार्थक प्रयास कराए जाएंगे। इसके साथ ही परिवहन सेवाओं को भी दु़रुस्त कराया जाएगा, जिससे लोगों की आवागमन की समस्या हल हो सके। शिक्षा के पिछड़ेपन को दूर कराने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएंगे।
 
क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए जाएगें। ग्रामीण इलाकों में बिजली की गंभीर समस्या है। इसको दूर कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का भी निदान कराया जाएगा। बेरोजगारी दूर करने के लिए भी काम होगा, जिससे युवा परेशान न रहे।

 
राहुल पांडेय महान दल
क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना कराकर रोजगार के अवसर सृजित कराए जाएंगे, जिससे युवाओं की बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था के लिए कदम उठाए जाएंगे। जो सड़कें जर्जर हाल में हैं, उसे ठीक कराया जाएगा।
 
 विधान सभा के  मतदाता-2,92,648
पुरुष मतदाता                  1,59,144
महिला मतदाता                1,33,504
 
ये हैं चुनाव मैदान में
देवेंद्र प्रताप भाजपा
वीरेंद्र सोलंकी सपा
देव प्रकाश बसपा
राहुल पांडेय महानदल
सालिक राम कम्युनिष्ट पार्टी
दुष्यंत शिवसेना
धीरेंद्र तोमर जनअधिकार पार्टी
चंद्रशेखर मानव हित पार्टी
मुन्नालाल निर्दलीय
अरुण कुमार, निर्दलीय
सोरों अमापुर विधान सभा से अब तक के विधायक
1967 सियाराम जाटव जनसंघ
1969 सियाराम जनसंघ
1974 खूब चंद लोधे बीकेडी
1977 राम प्रताप गुप्ता जनता पार्टी
1978 उपचुनाव मानपाल सिंह कांग्रेस
1980 उर्मिला अग्रिहोत्री कांग्रेस
1985 उर्मिला अग्रिहोत्री कांग्रेस
1989 ओमकार बीजेपी
1991 ओमकार बीजेपी
1993 ओमकार बीजेपी
2002 देवेंद्र प्रताप आरकेपी
2007 ममतेश शाक्य बसपा
2012 ममतेश शाक्य बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed