{"_id":"63d415d6a7fda74aa24105b2","slug":"na-etah-news-c-25-1-43485-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निगोह हसनपुर में बिना शिक्षक के पढ़ रहे थे 35 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निगोह हसनपुर में बिना शिक्षक के पढ़ रहे थे 35 बच्चे
Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को सात विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 शिक्षक-शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। जबकि एक विद्यालय में तो कोई शिक्षक ही नहीं था और 35 बच्चे उपस्थित थे।
शुक्रवार सुबह बीएसए संजय सिंह लालडुंडवारा स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर सकीट में सहायक अध्यापिका कुमकुम आरा अनुपस्थित थीं। एक दिन का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में 151 नामांकन के सापेक्ष कुल 22 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर आरोप पत्र जारी किया गया।
प्राथमिक विद्यालय निगोह हसनपुर में प्रधानाध्यापक दीपक, शिक्षामित्र आरती व प्रवीन गैरहाजिर मिले। वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय निगोह हसनपुर में 35 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जबकि यहां तैनात शिक्षक सुरेश वर्मा और प्रियंका जैन में से कोई नहीं था। वेतन रोककर उन्हें भी नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय निगोह हसनपुर द्वितीय में शिक्षामित्र लकी मिश्रा, संगीता अनुपस्थित थीं। जिनका मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय हाड़ई में सहायक अध्यापिका ज्योति तथा शिक्षामित्र शीलेंद्र अनुपस्थित मिले। दोनों का वेतन रोक दिया।