{"_id":"63d4184e90a662292435f609","slug":"na-etah-news-c-25-1-43017-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दंपती में कहासुनी होने पर मायके वालों ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दंपती में कहासुनी होने पर मायके वालों ने घर में घुसकर पीटा
Sat, 28 Jan 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला में अनिल कुमार निवासी गांव नरौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपने साले हरीश, रजनेश निवासी असत्यगढ़ थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज, मदन, सौदान सिंह इसके पुत्र सोमेंद्र व पत्नी अनीता व मंजू देवी पत्नी रामगोपाल निवासीगण नगला भिखारी थाना सिढ़पुरा कासगंज को नामजद किया है।
आरोप है कि पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर ससुरालीजनों ने 17 जनवरी को घर पर हमला कर परिजनों सहित पिटाई की। इसकी वजह से शरीर पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि मारपीट की गई है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।