फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mustard production increased to 25 quintals per hectare

प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल हुआ सरसों का उत्पादन

Wed, 09 Mar 2022 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mustard production increased to 25 quintals per hectare
मारहरा ब्लॉक क्षेत्र में सरसों की क्रॉप कटिंग का जायजा लेते सहायक निदेशक। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अनुकूल रहे मौसम ने सरसों का उत्पादन बढ़ा दिया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार प्रति हेक्टेयर एक क्विंटल की वृद्धि हुई है। एक हेक्टेयर में इस साल 25 क्विंटल सरसों का उत्पादन हुआ है। यह आकलन बुधवार को लखनऊ से यहां आई टीम ने क्रॉप कटिंग के दौरान किया। पिछले साल एक हेक्टेयर में 24 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ था। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत सरसों मिनी किट बीज किसानों को निशुल्क वितरित किए गए थे। अब किसान सरसों की फसल काट रहा है। जिले में सरसों का कितना उत्पादन कैसा रहा, इसका आकलन करने के लिए बुधवार को लखनऊ से टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन

सहायक निदेशक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने सरसों के खेतों पर जाकर क्रॉप कटिंग कराई। 25 स्क्वायर मीटर की क्रॉप कटिंग में 7 किलो उत्पादन निकला। जिससे आकलन लगाया गया कि सरसों का उत्पादन बेहतर हुआ है। शीतलपुर, मारहरा, सकीट ब्लॉक में इसका मूल्यांकन किया गया। जिसमें पिछले साल की अपेक्षा इस साल अच्छा उत्पादन होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल रहने और रोग कम लगने से इस साल सरसों का अच्छा उत्पादन हुआ है। इस दौरान कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह, एडीएजी शीतलपुर बलवीर सिंह, एडीओ एजी सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed