फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality launched campaign to remove hoardings

Etah News: नगरपालिका ने चलाया होर्डिंग हटाओ अभियान

Sun, 10 Dec 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Municipality launched campaign to remove hoardings
एटा। शहर में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से लगे हुए अवैध बैनर व होर्डिंग्स को हटाने के लिए रविवार को अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख तथा विभिन्न अन्य मार्गों पर लगे हुए अवैध बैनर व होर्डिंग्स को हटाया गया।
विज्ञापन


रविवार को शहर में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी बुलडोजर लेकर निकले। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मार्ग जीटी रोड स्थित रेलवे रोड तिराहे से अवैध बैनर व होर्डिंग्स हटाने की शुरूआत की। जिसके बाद जिन प्रिंटिंग प्रेस वालों के बैनर व होर्डिंग्स इन स्थानों पर लगे हुए थे वे तत्काल वहां पहुंच गए। इन लोगों ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि कुछ समय दे दें तो खुद ही हम लोग बैनर व होर्डिंग्स हटा लेंगे। मगर तब तक पालिका बुलडोजर चलने लगा और कुछ ही समय में कई अवैध बैनर व होर्डिंग्स को हटा दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम ने कहा कि शहर में जहां भी अवैध या अनधिकृत रूप से बैनर व होर्डिंग्स लगे हुए हैं, उनको हटवाया जाएगा। अभियान लगातार कई दिन तक चलेगा। रविवार को शहर के रेलवे रोड तिराहा, जनता दुर्गा मंदिर, आगरा रोड तथा जेल रोड से लेकर कचहरी रोड के आस पास लगे हुए अवैध बैनर व होर्डिंग्स को हटाया गया। नगर पालिका की टीम के साथ आरआई सुशील कुमार गिरि, विमलेश कुमार, बालकपूर व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत कर्मियों ने हटाए होर्डिंग

जैथरा। नगर में अतिक्रमण हटाए जाने की आहट सुनकर शनिवार रात ही नगर के प्रमुख मार्ग पर लगे बड़े-बड़े राजनीतिक व व्यापारिक होर्डिंग को विज्ञापन एजेंसियों द्वारा उतार लिया था। रविवार दोपहर के समय नगर पंचायत के कर्मचारियों ने होर्डिंग हटवाए। जैथरा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की काफी शिकायतें संबंधित अधिकारियों से की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed