फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal workers took money for hand pump repair in Lohamandi

Etah News: लोहामंडी में हैंडपंप मरम्मत के लिए पालिका कर्मियों ने लिए रुपये

Wed, 12 Apr 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers took money for hand pump repair in Lohamandi
एटा। नगर पालिका क्षेत्र के घंटाघर के पास स्थित लोहा मंडी में सरकारी हैंडपंप खराब होने से इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। शिकायत पर हैंडपंप ठीक करने गए पालिका कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही पैसे ले लिए।
विज्ञापन

लोगों ने खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को ठीक कराने के लिए नगर पालिका में शिकायत की थी। इसके बाद कर्मचारियों को हैंडपंप की मरम्मत के लिए लोहामंडी भेजा गया। लोगों का कहना है कि यहां पहुंचे पालिका के कर्मचारियों ने कहा कि हैंडपंप की चैन खराब है। चंदा कर लो, तभी हैंडपंप ठीक हो पाएगा। जब कुछ लोगों ने कहा कि हम किससे पैसे मांगेगे, तो कर्मचारियों ने कहा कि हैंडपंप सही नहीं हो पाएगा। इसके बाद वहां उपस्थित कुछ दुकानदारों ने अपनी जेब से कर्मचारियों को पैसे दिए। तब कहीं जाकर हैंडपंप ठीक हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed