{"_id":"662a418cc8c6c2bd870b79ad","slug":"municipal-contractors-arbitrariness-is-costing-heavily-to-the-people-etah-news-c-163-1-sagr1017-115976-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगर पालिका ठेकेदार की मनमानी लोगों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगर पालिका ठेकेदार की मनमानी लोगों पर पड़ रही भारी
विज्ञापन
एटा। शहर के अरुणा नगर में नगर पालिका की ओर से सीसी सड़क बनाई गई है, लेकिन ठेकेदार की मनमानी स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। जिसकी धूल लोगों को बीमार बना रही है। जबकि फुटपाथ के किनारों का समतलीकरण नहीं किया गया है, इसकी वजह से लोग आए दिन गिर रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई तो करीब डेढ़ माह पहले सीसी मार्ग तैयार कराया गया। निर्माण कार्य को लेकर पहले ही स्थानीय लोगों की ओर से गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए गए थे, लेकिन पालिका की ओर से कोई जांच नहीं कराई गई। इसके अलावा सड़क पर डाली गई मिट्टी से उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों को डेढ़ माह से परेशान कर रही है। तेज गति से निकलने वाले वाहनों के साथ उड़ती धूल घर में पहुंच रही है।
यह धूल जहां आम लोगों को एलर्जी की समस्या दे रही है। वहीं एलर्जी व दमा के रोगियों के लिए मुसीबत बन गई है। वहीं जो सीसी निर्माण कार्य कराया गया है, वो फुटपाथ से ऊंचा है। फुटपाथ नीचा रह गया है, लेकिन इनके समतलीकरण के लिए भी कोई काम नहीं किया गया है। फुटपाथ नीचा होने और निर्माण नहीं कराए जाने से लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीसी सड़क पर मिट्टी डालने के बाद नहीं हटाई गई है, यह गंभीर विषय है। ठेकेदार को निर्देश भी दिए गए हैं। दो दिन में सड़क साफ कराकर अन्य कार्य कराया जाएगा। -सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष