{"_id":"66b4665e02d9508d270d43c9","slug":"mr-body-found-lying-on-stairs-of-third-floor-in-etah-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश, किराये पर कमरा लेकर रह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश, किराये पर कमरा लेकर रह रहा था
Thu, 08 Aug 2024 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 02:29 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के एटा में एमआर की लाश तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर पड़ी मिली। वह किराये पर कमरा लेकर रह रहा था।
विज्ञापन
सीढ़ियों पर मिली एमआर की लाश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की सुबह तीसरी मंजिल की सीढ़ियों पर एमआर का शव पड़ा मिला। खबर फैली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले की है। यहां उदय सिंह किराये पर कमरा लेकर करीब एक वर्ष से रह रहा था। वह एफडीसी कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत था। उदय मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव बाजीगढ़ी का रहने वाला था।
विज्ञापन
वह श्यामवीर सिंह के मकान के दूसरी मंजिल में कमरा लेकर अकेले रहता था। श्यामवीर की पत्नी लता सोलंकी सुबह पूजा करने के बाद छत पर जल चढ़ाने जा रही थी। उन्होंने देखा सीढ़ियों पर उदय का शव पड़ा है। इससे उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लता ने बताया कि उदय बुधवार की देर शाम भी करीब 8:30 बजे काम से वापस आया। वह कमरे में चला गया। वैसे प्रतिदिन आने के बाद आवाज लगाकर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने को बोलता था। लेकिन, कल उसने कोई आवाज नहीं लगाई। सीधा अपने कमरे में चला गया था।