{"_id":"b834b9b14ef8763210dbccc64da9807e","slug":"mouni-somwati-moon-bath-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती-मौनी अमावस्या का स्नान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती-मौनी अमावस्या का स्नान आज
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर आस्था का महाकुंभ गंगा घाटों पर लगेगा। हजारों श्रद्धालु जिले के गंगा घाटों पर रविवार शाम केा ही पहुंच गए। भोर की किरण के साथ हर-हर गंगे के साथ गंगा स्नान शुरू होगा। स्नान को लेकर गंगा घाटों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं बनाई है। हालांकि लाखों श्रद्धालुओं के स्नान पर्व को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करना पुलिस प्रशासन को चुनौती बनेगा।
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मौन व्रत रखकर गंगा स्नान कर दानपुण्य करने से मनुष्य के सभी पाप समाप्त होते हैं। पूर्व संध्या से ही आगरा, राजस्थान, मथुरा, फीरोजाबाद सहित दूर-दराज के श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। घाटों पर साधु संतों के आश्रम, धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया है। स्नान पर्व को लेकर जिले के कछला, कादरगंज, सोरों हरि की पौड़ी आदि गंगा घाटों पर मेले जैसा माहौल है। गंगा घाटों पर व्यापारियों ने प्रसाद, गंगाजलि की दुकानें सजाई हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस के चारकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा विभिन्न थानों की पुलिस घाटों पर व्यवस्था के लिए तैनात की गई है। रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। शहर के अमांपुर तिराहे,, गोरहा नहर के किनारे और नगर के नदरई क्षेत्र से बड़े वाहनों को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है।
यातायात प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के स्नान को देखते हुए पुलिस ने व्यवस्था बनाई है। प्रमुख चौराहों पर थानों से पुलिस कर्मियों को बुलवाकर डयूटी पर लगाया गया है।