फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Most of the time the officers kept waiting for the complainants

Etah News: अधिकांश समय फरियादियों का इंतजार करते रहे अफसर

Mon, 18 Aug 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Most of the time the officers kept waiting for the complainants
सदर तहसील में जनसमस्याएं सुनते डीएम व एसएसपी। स्रोत सूचना विभाग
एटा। इन दिनों किसान फसलों में खाद लगाने और खाद खरीदने में व्यस्त हैं। सोमवार को तीनों तहसीलों पर आयोजित हुए समाधान दिवस में अअधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। दिनभर में कुल 45 प्रार्थनापत्र अधिकारियों को मिले।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के चलते संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं हो सका। इस कारण सोमवार को जनपद की तीनों तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने तहसील एटा सदर में जनता की समस्याओं को सुना। डीएम ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का पहली बार में ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्राप्त 22 प्रार्थनापत्र में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अलीगंज तहसील में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने तहसील अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुना। इस दौरान प्राप्त 11 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील जलेसर में एसडीएम भावना विमल, तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल ने 12 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्र, सीएमओ डाॅ. राम सिंह, पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्त, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीआईओएस इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए दिनेश कुमार, डीपीओ संजय कुमार सिंह, एलडीएम राम विनोद, डीडी कृषि सुमित पटेल, कृषि अधिकारी मनवीर सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed