{"_id":"681fab5192b6d228d3016f2d","slug":"more-than-100-patients-reaching-ent-daily-etah-news-c-163-1-eta1004-133376-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ईएनटी में रोजाना पहुँच रहे 100 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ईएनटी में रोजाना पहुँच रहे 100 से अधिक मरीज
Sun, 11 May 2025 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम की वजह से लोगों के गले में खराश के साथ ही दर्द हो रहा है, तो कान में दर्द, मवाद आदि बीमारी से ग्रसित मरीजों की लाइन लगी हुई थी।
मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही पर्चे बनना शुरू हो जाते हैं। रोजाना ईएनटी ओपीडी में 130 से अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कान में दर्द के मरीज आ रहे हैं। किसी मरीज के कान में मवाद की समस्या है, तो किसी के कान में गंदगी जमा होने की वजह से दर्द हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही लोग ठंडा पानी पीने की वजह से गले के दर्द से परेशान हैं। गले में खरश जैसी बीमारी के मरीज भी आ रहे हैं। उन्हें ठंडे पदार्थ का सेवन न करने की सलाह भी दी जा रही है।