फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More passengers sitting in auto than capacity are putting their lives in danger

Etah News: ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा खतरे में डाल रहे जान

Wed, 15 Jan 2025 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Jan 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
More passengers sitting in auto than capacity are putting their lives in danger
मिरहची। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चालक फर्राटा भर रहे हैं। सवारियों की जान को खतरा बने इन ऑटाे पर किसी तरह की रोकटोक नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे ऑटो कस्बा के हर चौराहे पर संचालित स्टैंड पर देखने को मिलते हैं। इन निरंकुश ऑटो चालकों को न तो कानून का भय है और न ही सवारियों की जान की परवाह। कस्बा में अवैध रूप से मारहरा रोड, अचलपुर रोड, कासगंज रोड, एटा रोड पर वाहन स्टैंड बना लिए गए हैं। यहां से क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर धड़ल्ले से ऑटो चल रहे हैं। क्षेत्र में ऑटो से सड़क दुर्घटनाओं में काफी लोग चोटिल हो चुके हैं। कुछ जान भी गंवा चुके हैं। फिर भी बेलगाम ऑटो पर कार्रवाई नहीं होती है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर चालक सवारियों की खींचतान करते हैं। आपस में झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। नाबालिग भी धड़ल्ले से ऑटो चलाते नजर आते हैं। थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed