फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Monkey bites woman's ear, serious

Etah News: बंदर ने महिला का कान काटा, गंभीर

Sat, 26 Aug 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Monkey bites woman's ear, serious
निधौली कलां। बंदरों से सभी कस्बा वासी भयभीत बने हुए हैं। एक मोहल्ले में बंदर ने एक महिला पर हमला कर उसका कान काट लिया। जो अलग हो गया। बाद में निजी चिकित्सक से महिला की सर्जरी कराई गई।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला साढूपुरा की है। सरवन सिंह ने बताया कि पत्नी ममता शनिवार सुबह भी भैंस को चारा देने के लिए गई थी। तभी बंदरों ने हमला कर दिया। एक कान काटकर अलग कर दिया। इससे पत्नी की हालत गंभीर हो गई। उसको निजी चिकित्सक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। यहां उसके कान की सर्जरी की गई। इस घटना के बाद से महिला बुरी तरह भयभीत है।
विज्ञापन

सरवन का कहना है कि इस तरीके की हर महीने एक-दो घटनाएं होती रहती हैं। इसके लिए प्रशासन को बंदरों से निजात दिलानी चाहिए। नगर पंचायत के ईओ अनुराग शुक्ला ने कहा कि बंदरों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए मुख्यालय को अवगत कराया गया है। आगामी समय में ऐसी समस्या ना हो, इसके लिए हर संभव इंतजाम किए जाएंगे। पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed