फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   modi is god, rahul mad:sakshi maharaj

मोदी ईश्वरीय शक्ति, राहुल पगलाः साक्षी

Fri, 01 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 01 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
विज्ञापन
मोदी की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पगला तक कह दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प लिया था, उसे कांग्र्रेस खुद उलटे काम करके पूरा करेगी।



साक्षी महाराज शुक्रवार की सुबह शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह तो पगले हैं। राजनीति की ए, बी, सी, डी नहीं जानते। न गेहूं व जौ की बाल में अंतर जानते हैं और बात किसानों की करते हैं। साक्षी ने कहा कि जब मोदी ने देश की कमान संभाली थी तब दो संकल्प लिए थे। भ्रष्टाचार मुक्त और कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत तो हम बना ही चुके हैं। वहीं कांग्रेस उल्टे काम करके स्वयं ही समाप्त हो जाएगी।

देश मेें कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि जब द्रोपदी चिल्ला रही थीं ‘गिरधारी मेरी साड़ी खिंची जा रही है’ तब एक सेकेंड की देरी गिरधारी ने नहीं की। द्रोपदी की लाज रखी। साक्षी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की तरह मोदी ने नेपाल को संभालने का काम किया है। मोदी व्यक्ति नहीं, ईश्वरीय शक्ति हैं।
भाजपा सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है। फर्रुखाबाद में एक इंस्पेक्टर को सपाइयाें ने पीटा। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed