फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Model Bal Vatika will be developed at block level

ब्लॉक स्तर पर विकसित की जाएंगी मॉडल बाल वाटिका

Wed, 09 Feb 2022 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Model Bal Vatika will be developed at block level
एटा। प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र वाले विद्यालयों में ब्लॉक स्तरीय मॉडल बाल वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इन्हें विकसित करने के लिए शासन की ओर से सूची मांगी गई है। जिले के आठों विकासखंडों में एक-एक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बाल वाटिकाएं बनाए जाने का प्रस्ताव राज्य परियोजना निदेशक की ओर से मांगा गया है। ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गई है जो आंगनबाड़ी केंद्र से लगे हुए हैं। इन विद्यालयों में मॉडल बाल वाटिकाओं को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बजट प्रस्तावित करने के साथ ही सत्यापन की रिपोर्ट मांगी है। विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र पर संयुक्त रूप से मॉडल बाल वाटिकाएं विकसित की जा सकें। राज्य परियोजना कार्यालय पर 11 फरवरी तक शिक्षा विभाग को सूचना अपलोड करनी है। बीएसए संजय सिंह ने बताया है कि ब्लॉक स्तर पर मॉडल बाल वाटिकाएं बनाए जाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर एक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बाल वाटिका बनाया जाना है। सूची तैयार की जा रही है जो जल्द ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed