फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mobile addiction is giving back and neck pain to children

Etah News: मोबाइल की लत बच्चों को दे रही कमर व गर्दन का दर्द

Sat, 13 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mobile addiction is giving back and neck pain to children
एटा। बच्चे अब घर के आंगन व मैदान से ज्यादा मोबाइल और कंप्यूटर पर खेल रहे हैं। यह भी कह सकते हैं कि उन्हें इसकी लत लग गई है। जो उन्हें कमर दर्द और गर्दन दर्द दे रही है। वहीं शारीरिक सक्रियता न होने से हड्डियां भी कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक ईशान अहमद ने बताया मोबाइल और कंप्यूटर की लत बच्चों को कई प्रकार की बीमारियां दे रही है। उम्रदराज लोगों को होने वाला कमर दर्द और गर्दन दर्द अब बच्चों में होने लगा है। इसकी वजह पलंग, कुर्सी, सोफा पर बैठकर बच्चों का कई घंटे तक मोबाइल फोन देखना है। इससे उनके बैठने का तरीका बदल जाता है और हड्डियों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन

लगातार गर्दन का झुकाव भी दर्द की वजह है। इससे स्पांडलाइटिस की भी समस्या हो जाती है। उन्होंने बताया कि बंद जगह में ज्यादा समय रहने की वजह से भी बच्चों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। विटामिन डी की कमी से शरीर कमजोर पड़ जाता है। पहले यहां कभी-कभी ऐसे बच्चे आते थे। अब सप्ताह में 3 से 4 बच्चे ऐसे पहुंचते हैं। 5 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के बालक इस तरह की समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेलने को भेजें बाहर
चिकित्सक ने बताया बच्चे खेलने की उम्र में बाहर निकालना पसंद नहीं कर रहे हैं जो अच्छे संकेत नहीं है। बच्चों की हड्डियां कमजोर होती जा रही हैं। जो आने वाले समय में उनके लिए काफी कष्टदायी होगा। इसीलिए अभिभावकों को बच्चों को खेलने के लिए बाहर जरूर भेजना चाहिए।



6 वर्ष की बच्ची को गर्दन में दर्द
मोहल्ला शांतिनगर निवासी विनीत की 6 वर्षीय बच्ची की गर्दन में दर्द की शिकायत है। आगरा के एक चिकित्सक से उपचार चल रहा है। चिकित्सक का कहना है मोबाइल देखने के दौरान गर्दन झुकाए रहती थी। इसके चलते यह समस्या हुई है।




हड्डियां पड़ गईं कमजोर
जीटी रोड निवासी अभिषेक के 5 वर्षीय बेटे की हड्डियां कमजोर हो गईं हैं। बच्चा ठीक से चल भी नहीं पाता है। शहर के ही एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक ने विटामिन डी की कमी बताई है। बच्चा धूप में कम निकलता था और उसे खेलने का मौका नहीं मिला। मोबाइल में ही उलझा रहता था। ऐसे में हड्डियां कमजोर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed