फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misson nari shakti

मिशन शक्ति: बौद्धिक अशक्तजनों की माताएं बनेंगी विशेष पुलिस अधिकारी

Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
misson nari shakti
उत्तर प्रदेश पुलिस
मिशन शक्ति के तहत बौद्धिक अशक्तजनों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर सरकार नया कदम उठाने जा रही है। उनकी सुरक्षा संबंधित जिम्मेदारी के लिए माताओं को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया जा रहा है। उसको सम्मानित भी किया जाएगा। जिले में बौद्धिक अशक्तजनों के 1986 परिवार चिह्नित कर गांव-गांव पुलिस टीमें पहुंचकर विशेष पुलिस अधिकारी का प्रमाणपत्र भी सौंपने लगी हैं।
विज्ञापन


एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया है कि बौद्धिक रूप से अशक्त लोगों के साथ अपराध घटित होते हैं। इनको लेकर माता-पिता को बेहद चिंताएं सताती हैं। ऐसे बौद्धिक अशक्तजनों की माताओं को सुरक्षा की जिम्मेदारी देते हुए विशेष पुलिस अधिकारी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक इनकी सुरक्षा अदृश्य थी, लेकिन अब सामाजिक रूप से सबके सामने है कि परिवार के साथ पुलिस भी खड़ी हुई है। बौद्धिक अशक्तजनों के माता पिता के न रहने के बाद शारीरिक अंगों को निकालने, जबरन भीख मंगवाने, लैगिंग शोषण, अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई कराने और जमीनों पर अवैध कब्जा जैसे मामले सामने आते रहते हैं। एक वर्ष में डायल 122 पर पांच हजार से भी अधिक कॉल्स आएं हैं। वहीं, महिलाओं व बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की तमाम वारदातें होती रही हैं। उन्होंने बताया है कि जिला में 1986 परिवार चिह्नित किए जा चुके हैं। इनके घरों में बौद्धिक निशक्तजन रहते हैं। ऐसे परिवार की माताओं को विशेष पुलिस अधिकारी का प्रमाणपत्र मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed