फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Missing teenager found unconscious in field after 36 hours.

Etah News: 36 घंटे बाद खेत में मिला बेहोश मिला लापता किशोर

Thu, 30 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found unconscious in field after 36 hours.
जैथरा। शौच के लिए गया 16 वर्षीय किशोर 36 घंटे बाद कोतवाली देहात क्षेत्र में एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला। उसके हाथ-पैर और मुंह बंधे होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। जबकि परिजनों ने पहले ही चार लोगों पर अपहरण की आशंका जताई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। किशोर जैथरा थाना क्षेत्र के शाहदतनगर का निवासी है और कोतवाली देहात के गांव लालगढ़ी स्थित एक खेत में मिला है।
विज्ञापन


गांव शाहदतनगर निवासी सुरजीत ने बताया कि 16 वर्षीय भाई प्रियांशु बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से खेत पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मां रेखा देवी ने थाना जैथरा में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर रंजिश के चलते पुत्र के अपहरण का आरोप लगाया। परिजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर किशोर की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। गायब होने के करीब 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली देहात के गांव लालगढ़ी स्थित एक खेत में किशोर के हाथ, पैर और मुंह बंधे होने व बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जैथरा सुनील कुमार सिंह वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसी माह 12 जुलाई को भी यही किशोर घर से चला गया था और 28 जुलाई को वापस लौटा था। उस समय उसने अपहरण की कहानी बताई थी, जो जांच में सही नहीं पाई गई। किशोर के पिता का अपने चाचा-ताऊ के पुत्रों से एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। तहरीर उसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच कर तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अलीगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं यदि किसी ने आपसी विवाद के चलते झूठे आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया है, तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। किशोर के होश में आने के बाद उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed