फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   missing girl was not found even after 17 days in Etah villagers created ruckus at police post

UP News: गायब किशोरी को ढूंढने के लिए चौकी इंचार्ज ने लिए 10 हजार, फिर भी नहीं ढूंढा; ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

एटा में गायब किशोरी को ढूंढने के लिए चौकी इंचार्ज ने 10 हजार लिए। इसके बाद भी बेटी का पता नहीं चला। आक्रोशित घरवालों और ग्रामीणों ने चौकी में हंगामा किया। 

विज्ञापन
missing girl was not found even after 17 days in Etah villagers created ruckus at police post
आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर घेराव किया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में गायब युवती का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर घेराव किया। नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। 

विज्ञापन


मामला शकरौली कोतवाली क्षेत्र के नगला लाल सिंह गांव का है। गांव निवासी जुगेंद्रपाल ने बताया कि 27 अगस्त को बेटी गांव में सामान लेने गई पुत्री वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके चलते बीते 30 अगस्त को पुत्री की गुमशुगी दर्ज करा दी थी। बार-बार चौकी के चक्कर काट रहा हूं। 

विज्ञापन

बताया कि चौकी इंचार्ज विपिन कुमार भाटी ने पुत्री की तलाश करने के नाम पर दस हजार रुपये की मांग की। पैसे देने के बावजूद बेटी को नहीं ढूंढा। पूछने के लिए चौकी आए तो चौकी इंचार्ज ने फटकार लगाई। वहां से भगा दिया। इसी से तंग परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शाहनगर टिमरूआ चौकी का घेराव किया। 
 

घंटों हंगामा काटने के बाद कोतवाली प्रभारी दयानारायन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत किया। युवती की तलाश में टीम को रवाना किया। कहा कि जल्द ही युवती की बरामदगी की जाएगी। कोतवाली प्रभारी दयारानायन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चौकी इंचार्ज द्वारा मामले को शिथिलता से लिया गया है। उच्चाधिकारियों अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed