फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants shot and injured young man who failed to rob In Etah

Etah News: दिल्ली से लौटे युवक से बदमाशों ने की लूट की कोशिश, विरोध पर मार दी गोली; वारदात को अंजाम देकर फरार

Mon, 29 May 2023 09:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 09:58 PM IST
सार

एटा में दिल्ली से लौटे युवक से बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध पर उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

विज्ञापन
miscreants shot and injured young man who failed to rob In Etah
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र के मारहरा रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास रविवार की रात करीब एक बजे छोटा हाथी (लोडर) सवार तीन बदमाशों ने युवक को लूटने की कोशिश की। दिल्ली से लौट रहा युवक बदमाशों से भिड़ गया। तभी एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसको रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला भजना गांव निवासी पंकज को गोली मारी गई है। उसने बताया कि वह दिल्ली में माली का काम करता है। रोडवेज बस स्टैंड पर रात करीब 12 बजे उतरा था। शहर में कोई वाहन न मिलने पर रेलवे पुल तक पैदल गया। वहां से एक ऑटो में बैठकर मारहरा तिराहा पर उतरा। इधर पिता रघुवीर सिंह को फोन करके ले जाने के लिए बोल दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं;

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे बदमाश ने तमंचे से चला दी गोली

मारहरा तिराहा पर उतरने के बाद पैदल ही पीएसी छावनी की तरफ जा रहा था। छोटा हाथी में सवार होकर पीछे से तीन बदमाश आए। तमंचा दिखाकर सामान, नकदी और मोबाइल देने के लिए कहा। इसका विरोध किया तो दो बदमाश भिड़ गए। वह इनका मुकाबला करने लगा। इस पर तीसरे बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। गोली पीठ से रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद बदमाश कपड़ों का बैग लूटकर फरार हो गए।

युवक ट्रक में सवार होकर आया था

बताया कि मोबाइल बच गया, इससे पिता को वारदात के बारे में जानकारी दी। तब पिता ने पुलिस को सूचना दी और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि लूट और गोली मारने की झूठी कहानी रची गई है। युवक ट्रक में सवार होकर आया था। उनसे झगड़ा हुआ और चोट लगी है। युवक ऐसे आरोप क्यों लगा रहा है, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

दोपहर बाद हुआ चिकित्सकीय परीक्षण

युवक को रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था। लेकिन उसका चिकित्सकीय परीक्षण सोमवार दोपहर बाद हो सका। चिकित्सक की अनुपब्धता के चलते वह भटकता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed