फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants looted jewelery and cash from couple at gunpoint In Etah

Etah: दंपती को हथियार के बल पर रोका, जेवरात-नकदी लूटी... विरोध पर पीटा; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Wed, 15 Nov 2023 12:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 12:04 PM IST
सार

एटा में बदमाशों ने दंपती को हथियार के बल पर रोका। इसके बाद जेवरात और नकदी लूटी। विरोध करने पर पीटा। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। इससे लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
miscreants looted jewelery and cash from couple at gunpoint In Etah
Etah News: जाम लगाने वाले ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की रात करीब नौ बजे बदमाशों ने बाइक सवार दंपती और युवक को रोक लिया। इसके बाद महिला के जेवरात लूट लिए। इसका विरोध करने पर तीनों को जमकर पीटा गया। इससे चोटें आई हैं। वारदात के बाद गुस्साए  ग्रामीणों ने बागवाल-गंजडुंडवारा रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया तब यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


घटना बागवाला थाना क्षेत्र बढ़नपुर गांव के पास की है। यहां नगला धीमर गांव निवासी अमन तोमर पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के बाद गुरुग्राम लौट रहा था। भाई अमित तोमर दंपती को छोड़ने के लिए बागवाला तक आ रहा था। तभी गांव बढ़नपुर के पास बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: नशे में कार दौड़ाते समय प्रशिक्षु दरोगा ने तीन को रौंदा, एक की मौत; दो की हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला के जेवरात लूटने लगे। इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने लाठी डंडा और तमंचा के बटों से हमलाकर पिटाई की गई। इसके चलते तीनों के चोटें आई। एक बदमाश को पीड़ितों ने पहचान लिया। पुलिस को वारदात की खबर दी गई तो हड़कंप मच गया। इधर लूट व पिटाई करने की वारदात से ग्रामीणों को रोष पनप गया और सड़क पर जाम लगा दिया। 


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा और सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और अपराधियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। तब ग्रामीणों ने करीब एक घंटा बाद रात 10.30 बजे जाम खोला। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: रूफटॉप रेस्टोरेंट में डांस फ्लोर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, चार गिरफ्तार; वीडियो भी आया सामने

एएसपी धनंजय सिंह का कहना है कि दंपती के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर कर जाम लगाने की  कोशिश की गई, उनको समझा बुझाकर शांत कर दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed