{"_id":"64d59d0dd085c488b0008785","slug":"miscreant-was-arrested-after-being-shot-in-the-encounter-a-constable-was-also-injured-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक सिपाही भी हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक सिपाही भी हुआ जख्मी
Fri, 11 Aug 2023 07:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:59 AM IST
सार
पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर मैक्स पिकअप व तमंचा बरामद किया है। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना अवागढ़ पुलिस की बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे मैक्स सवार बदमाशों से मुठभेड में गोली लगने से एक घायल हो गया। जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर मैक्स पिकअप व तमंचा बरामद किया है। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आवागढ़ पुलिस की एका वसुंधरा रोड पर चैकिंग के दौरान समय करीब 12 बजे मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामिया बशीर उर्फ फौजी निवासी रोहिंडा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर हाल निवासी निवासी नदरई कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि कल्लू और भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थाना आवागढ़ में तैनात आरक्षी बहादुर कुंतल घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश से मैक्स पिकअप और तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन