फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Minister in charge gave information about GST reforms

Etah News: प्रभारी मंत्री ने जीएसटी सुधार के बारे में दी जानकारी

Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge gave information about GST reforms
कलेक्ट्रेट सभागार में जीएसटी रिफॉर्म के बारे में जानकारी देते प्रभारी मंत्री संदीप सिंह। संवाद
एटा। प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह जीएसटी सुधार की जानकारी देने बुधवार को एटा आए। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से इस संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 को नेक्स्ट जनरेशन रिफाॅर्म के रूप में लागू किया गया है। इससे करदाताओं को और अधिक सुविधा मिलेंगी तथा व्यापारियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था विकसित होगी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को जीएसटी से विशेष लाभ मिला है। सरकार का संकल्प है कि ईमानदार करदाताओं को पूर्ण सुविधा दी जाए और कर चोरी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जीएसटी बचत उत्सव का उद्देश्य गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत प्रदान करना है। इसमें जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, डेयरी उत्पाद, शैक्षिक सामग्री एवं 33 जीवन रक्षक दवाओं को करमुक्त श्रेणी में सम्मिलित किया गया है। 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर स्लैब समाप्त करने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छोटी कारें एवं 350 सीसी तक की बाइकें सस्ती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, डीएम प्रेम रंजन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, प्रमोद गुप्ता, आशीष राजपूत, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, एएसपी राज कुमार सिंह, डीसी जीएसटी राकेश प्रताप राव आदि अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed