फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   middle-aged dies in roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 02 Jul 2021 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
middle-aged dies in roadways bus collision
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। वह दिल्ली से लौटकर आए थे और पत्नी को बस स्टैंड के अंदर बैठाकर पानी लेने निकले थे। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव नगला पीपल निवासी नारद सिंह (50) की रोडवेज बस की टक्कर लगने से बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मौत हो गई। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करते थे। बस द्वारा वहां से लौटकर रात करीब 12 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे थे। यहां काफी देर तक अलीगंज जाने के लिए वाहन का इंतजार किया। जब कोई वाहन नहीं मिला तो बस स्टैंड के अंदर आराम करने के लिए दोनों लोग चले गए। पति मुझे अंदर बैठाने के बाद बाहर से पानी लेने गए थे, तभी रोडवेज बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पुलिस को देकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर स्थित भारत कोल्ड स्टोर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सुनीता देवी और इनका पुत्र रूपेंद्र निवासी डूंगरपुर थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कासगंज रोड स्थित हिंदुस्तान लीवर के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से घायल किशोरीलाल निवासी मोती की सराय थाना मारहरा को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed