फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Middle-aged dead body found in Sirsa river

सिरसा नदी में मिला अघेड़ का शव

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found in Sirsa river
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र में जलेसर-सादाबाद मार्ग स्थित सिरसा नदी में मगंलवार को एक शव मिला। जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सिरसा नदी में अधेड़ का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर सीओ इरफान नासिर खान थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। शव को नदी से बाहर निकलवाया। वहां मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान गांव कलवारी निवासी 45 वर्षीय रामनाथ उर्फ पप्पू के रूप में की गई। परिजनों को खबर कर बुला लिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनाथ पीलिया रोग से ग्रसित था। सोमवार को गांव से दवा लेने गया था। शाम तक वापस न लौटने पर तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम ने जांच कर सबूत जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि मृतक बीते कुछ समय से अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके विहार चली गई है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed