फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mice scurrying through the flour, ants crawling in the sugar.

Etah News: आटे में दौड़ रहे चूहे, चीनी में रेंग रहीं चींटियां

Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mice scurrying through the flour, ants crawling in the sugar.
कासगंज रोड ​स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करतीं ​एडीजे प्रथम मनीषा व अन्य। स्रोत सूचना विभाग
एटा। अपनों की बेरुखी से वृद्धाश्रम में रहने का मजबूर बुजुर्गों के साथ यहां खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें दूषित खाना खिलाया जा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के निरीक्षण में हुआ। यहां आटे के बर्तन में चूहे मिले। वहीं, चीनी में चींटियां पाई गईं। सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब मिली। न्यायिक अधिकारियों ने इसमें सुधार के निर्देश दिए हैं। जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में एडीजे प्रथम मनीषा, एसीजेएम चारू सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव युगल चंद्र चौधरी ने कासगंज रोड स्थित वृद्धाश्रम एवं अलीगंज रोड स्थित वन स्टाप सेंटर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी की। उन्हें बताया गया कि वृद्धाश्रम समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित है। इसकी देखभाल का जिम्मा श्याम ग्रामोद्योग एनजीओ कर रहा है। न्यायिक अधिकारियों ने वद्धाश्रम के समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर को देखा। यहां 59 वृद्धजन मिले। महिला एवं पुरुष शयनकक्ष एवं रसोई घर का निरीक्षण किया। यहां चीनी के पात्र में चीटियां, आटे के पात्र में चूहे देख एडीजे चौंक गईं। वृद्धाश्रम की सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब मिली। परिसर में डस्टविन में कूड़ा भरा हुआ था। एडीजे ने कहा कि वृद्धजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने सभी कक्षों में साफ-सफाई कराने के लिए मैनेजर मिथलेश कुमारी को निर्देशित किया। प्रतिदिन कक्षों में फिनाइल छिड़काव और पोछा लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में न्यायिक अधिकारियों ने वन स्टाप सेंटर एटा का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित समस्त कर्मचारियों के बारे में पूछा। उपस्थिति-पंजिका का निरीक्षण किया। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में सभी एंट्री करने के निर्देश दिए। समय -समय पर इसकी आख्या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा को भेजने के निर्देश दिए। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यम त्रिपाठी का कहना है कि वृद्धाश्रम के निरीक्षण इस तरह की खामियां मिलना बेहद लापरवाही है। एनजीओ संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। इस लापरवाही के लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed