फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mentally challenged youth was abducted in Etah and got land deeded

Etah: मानसिक कमजोर को किया अगवा, करा लिया जमीन का दाखिल-खारिज, तब से नहीं चला पता, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 12 Apr 2023 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 05:46 PM IST
सार

एटा में मानसिक रूप से कमजोर युवक को अगवा करके जमीन का दाखिल-खारिज करा लिया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला है। भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
mentally challenged youth was abducted in Etah and got land deeded
मानसिक कमजोर को किया अगवा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मानसिक रूप से कमजोर युवक को अगवा करके जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। इसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चला है। इस पर लापता युवक के भाई ने अपने भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरगढ़ गांव की है। गांव निवासी अरवेश कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव के ही हृदेश कुमार ने साजिश के तहत मेरे भाई दिनेश को ले गए। इसके बाद मानसिक रूप से कमजोर भाई दिनेश से फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा लिया। बताया कि करीब डेढ़ बीघा जमीन का बैनामा 11 अक्टूबर 2022 को किया गया।

विज्ञापन

भाई को कर लिया अगवा

बताया कि यह बैनामा राजीव यादव, निवासी मंडपुरा, थाना अवागढ़ के नाम किया गया। इनके द्वारा धोखाधड़ी करने की जानकारी 17 दिसंबर 2022 को हुई। इस पर हमने तहसील सदर में भाई को ले जाकर दाखिल-खारिज पर आपत्ति लगवा दी। इसके बाद तीन अप्रैल को इस मुकदमे में तारीख लगी थी। इससे पहले ही 27 मार्च 2023 को भाई को अगवा कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की हत्या करने की आशंका

बताया कि अगवा करने में जितेंद्र निवासी नगला मोती, बहादुरगढ़ के साथ हृदेश और राजीव शामिल हैं। इसके बाद एक अप्रैल को ही भाई को तहसील में ले जाकर आपत्ति पर शपथपत्र लगवा दिया। अभी तक भाई का कोई पता नहीं चला है। उसने भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया था। आदेश मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed